फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतलीकूहल में जीप-कार में टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लूू)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर के समय एक जीप और कार में टक्कर हो गई, जिससे एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पतलीकूहल में आईटीआई भवन के नीचे नेशनल हाईवे पर बहुत से वाहन आवाजाही कर रहे थे। ऐसे में हाईवे पर अचानक एक लावारिस पशु आ गया। उसे बचाने के लिए विपरीत दिशाओं से आ रही जीप और कार के चालकों ने अपने वाहनों को एक ओर कर दिया। इसके चलते दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत यह रही कि वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि एक शख्स को मामूली चोटें आईं। पतलीकूहल के थाना प्रभारी एसआई दयाराम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस केस दर्ज करवाने से मना कर दिया। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि उन्हें दोनों पक्षों में समझौते की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें