फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में सैलानियों से पैक रहेगी पर्यटन नगरी मनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में सैलानियों से पैक रहेगी पर्यटन नगरी
विज्ञापन

मनाली के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग शतप्रतिशत, पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख
ठंडक पाने के लिए सैलानियों के आने का सिलसिला जारी
पर्यटन स्थल सैलानियों से रहेंगे गुलजार, बर्फ बन रही आकर्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। सूरज की गर्मी से मैदान तपते ही देश-विदेश के सैलानियों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में सैलानी गर्मी की तपिश से राहत पाने के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। सैलानियों के मनाली आने का सिलसिला जारी है। मनाली के होटलों की जून माह के लिए ऑनलाइन बुकिंग शतप्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

मनाली में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन सुबह और शाम का मौसम सुहावना है। मनाली में शनिवार को दिन का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बावजूद मनाली सैलानियों की पहली पसंद है। हर वर्ष लाखों की संख्या में सैलानी मनाली का रुख कर रहे हैं। फोटोग्राफर एसोसिएशन के मेहर चंद, राजू और पवन ने बताया कि सैलानियों की मनाली में संख्या बढ़ने से कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। मनाली टैक्सी यूनियन के प्रधान राजकुमार डोगरा ने कहा कि मनाली में सेवा दे रहे टैक्सी ऑपरेटर को भी सैलानियों के आने से काम बढ़ने की उम्मीद है। जिस तरह से रोहतांग में इस बार जून माह में भी बर्फ के ढेर लगे हैं, उससे लगता है कि जून माह में सैलानियों की भीड़ रहेगी। मनाली के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहेंगे। मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के प्रधान अनूप ठाकुर ने कहा कि सड़क की खस्ताहाल और मई में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मनाली में सैलानियों की संख्या मई महीने में अपेक्षाकृत कम रही। कहा कि जून माह में यह संख्या बढ़ रही है। मई के 60 प्रतिशत होटलों की बुकिंग बढ़कर अब 80 फीसदी तक पहुंच गई है। मनाली के होटल जून माह के लिए ऑनलाइन बुकिंग से शतप्रतिशत पैक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें