फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग के लिए सौ से अधिक वाहन किए ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग के लिए सौ से अधिक वाहन ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन

परमिट में पाई गई गड़बड़ी पर प्रशासन ने की कार्रवाई
पांच दिन रोहतांग नहीं ले जा सकेंगे वाहन, जुर्माना भी ठोंका
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। एनजीटी और रोहतांग परमिट के नियमों को दरकिनार कर पर्यटकों को रोहतांग ले जाने वाले वाहन चालकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने सौ से अधिक वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अब ये वाहन अगले पांच दिन तक रोहतांग का रुख नहीं कर पाएंगे। जिन वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है, उनमें टैक्सी और निजी वाहन शामिल हैं। गुलाबा बैरियर पर लगातार सामने आ रहे गड़बड़ी के मामलों के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा था। वाहन चालकों को जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

गुलाबा बैरियर पर हो रही गड़बड़ी को लेकर एसडीएम मनाली अश्वनी कुुमार और तहसीलदार मनाली की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सुबह चार से शाम पांच बजे तक गुलाबा बैरियर से लेकर रोहतांग पास तक वाहनों के परमिट और कागजात को चेक कर रही है। इसी कड़ी में पिछले तीन दिन से कमेटी ने गुलाबा बैरियर पार कर चुके वाहनों के कागजात चेक किए तो इनमें कुछ के पास फर्जी नंबर प्लेट, निजी वाहनों पर टैक्सी नंबर सहित एनजीटी की शर्तें पूरा न करने संबंधी अनियमितता पाई गई। पिछले दिनों भी गुलाबा बैरियर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से निर्धारित संख्या से अधिक वाहन छोड़ने के मामले पर बवाल मच गया था। मामले में दो वीडियो भी सामने आए थे। एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने कहा कि एनजीटी के दिशानिर्देशों को न पूरा करने और कागजातों में कमी के चलते दंडित करते हुए जुर्माना किया गया है। सौ से अधिक वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। इनमें टैक्सी और निजी वाहन शामिल हैं। रोहतांग पास के लिए फर्जी परमिट और नंबर प्लेट बदलने जैसी गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें