फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में भरे जाएंगे पुलिस कांस्टेबल के 85 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के बेरोजगारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने के लिए सुनहरा अवसर मिल रहा है। जिला में पुलिस कांस्टेबल के 85 पद भरे जाएंगे। हालांकि इस साल के 68 पदों और पिछले कई सालों से खाली चल रहे 17 पदों पर भी भर्ती होगी। इनमें से 57 पद पुरुष वर्ग के लिए हैं। चालक के 12 और महिला वर्ग के 16 पदों को भरा जाएगा।
पुलिस में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए आवेदन 30 अप्रैल तक रात 12 बजे तक कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी गई है और साथ ही वह युवा भी भाग ले सकेंगे जो मार्च में जाम दो की वार्षिक परीक्षा दे रहे हैं। सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की है। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 तथा होमगार्ड के जवानों के लिए 20 से 28 वर्ष होगी। इस साल के कुल 68 पदों में से 46 पद पुरुषों के लिए होंगे। इनमें सामान्य वर्ग के 26, एससी के लिए 10, एसटी के लिए दो, ओबीसी वर्ग के लिए आठ पद निर्धारित हैं। चालक के आठ पदों में पांच सामान्य वर्ग के लिए, दो एससी, एक ओबीसी तथा 14 महिला वर्ग में से आठ सामान्य, तीन एससी, एक एसटी तथा दो पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। इसके अलावा पिछले रिक्त चल रहे 17 पदों में से 11 पुरुष वर्ग में सामान्य के लिए आठ, एससी, एसटी और ओबीसी के लिए क्रमश एक-एक पद है। चार चालकों के पदों में दो सामान्य, एक एसटी और एक ओबीसी, दो महिला पदों को एक सामान्य और एक एससी से भरा जाएगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए एसपी कार्यालय कुल्लू से भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें