फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज परियोजना की सिउंड टनल में रिसाव

विज्ञापन
पाइप लीकेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू के सैंज में चल रही 100 मेगावाट जल विद्युत परियोजना की सिउंड टनल में रिसाव हो रहा है। इस बार टनल से पहले की अपेक्षा पानी की मात्रा अधिक है। इससे घाटी के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। टनल के रिसाव से ग्रामीणों की भूमि क्षतिग्रस्त और पेड़, पौधे नष्ट हो रहे हैं। इसके अलावा एक घर को भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण ज्ञान चंद, हीरा लाल तथा नंत राम ने कहा है कि जनमंच में भी यह मुद्दा उठाया गया था। लेकिन एक बार फिर से टनल से भारी मात्रा में पानी रिसाव हो रहा है। इससे पूरे पहाड़ को खतरा बना हुआ है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा है कि कई बार प्रोजेक्ट प्रबंधन व विभाग को मामले को लेकर अवगत करवाया गया है। अभी तक इस ओर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक परियोजना प्रबंधन की टनल में पानी के रिसाव की सारी कोशिशें बेकार हो गई हैं। हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया था कि इस पानी को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही इस पानी को बंद कर दिया जाए और रिसाव के उचित समाधान के लिए विशेषज्ञों को बुलाया जाए। वार्ड पंच पूर्वा देवी ने कहा है कि उनके मकान को भी खतरा हो गया है। उन्होंने मामले को लेकर उपायुक्त कुल्लू को भी शिकायत पत्र भेजा है। ग्रामीण ज्ञान चंद ने कहा है कि उनकी गोशाला के साथ भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीएम बंजार एमार भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें