बंजार की 36 पंचायतें बनेंगी स्वच्छ और सुंदर
बंजार (कुल्लू)। स्वच्छ एवं सुंदर शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर वीरवार को बंजार में स्वच्छ सुंदर शौचालय अभियान की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बंजार लोतम राम ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि विकास खंड बंजार की 36 पंचायतों को स्वच्छ सुंदर बनाया जाएगा। स्वच्छ सुंदर शौचालय ग्रामीण अभियान का आरंभ एक जनवरी से हो चुका है। उपायुक्त और परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के दिशा निर्देशों से 31 जनवरी तक सभी पंचायतों में अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान पंचायत समिति अध्यक्ष हेतराम ठाकुर आदि मौजूद रहे।