फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ बोला हल्ला

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय कुल्लू में जमकर हल्ला बोला। ढालपुर में कांग्रेस ने रैली निकाली और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त कुल्लू यूनुस के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और किराया बढ़ोतरी वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही न्यूनतम किराया तत्काल प्रभाव से चार रुपये किया जाए। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते दिनों बस किराया में जो वृद्धि की है, उसे वापस लिया जाए। इससे प्रदेश की जनता पर भारी बोझ पड़ा है। किराया में एकमुश्त 24 फीसदी बढ़ोतरी तर्कसंगत नहीं है। प्राइवेट के साथ सरकारी बसों का भी किराया बढ़ा है। इससे लोगों की प्रदेश से बाहर यात्रा करने पर अच्छी-खासी जेब ढीली हो रही है। कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर किराया वृद्धि से और बोझ पड़ा है। लोगों के घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। किराया बढ़ोतरी के बजाय अन्य विकल्प अपना कर सरकार निजी ऑपरेटरों को राहत दें। जनता पर किराया वृद्धि का भार न डाला जाए। न्यूनतम किराया सरकार ने छह रुपये तय किया था, जिसमें मात्र एक रुपये की कटौती की गई है। किराया वृद्धि स्कूल-कॉलेज के छात्रों पर लागू न हो। केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी व राज्य सरकार के वैट में कमी करने से डीजल पांच रुपये सस्ता हुआ है। इसीलिए बस किराया में की गई बेतहाशा वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। कांग्रेस ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि किराया वृद्धि वापस लेने के आदेश जारी करें। किराया बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। इस दौरान बुद्धि सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, हरि चंद शर्मा, करुण विराट महंत, किशन ठाकुर, डोला राम महंत, राम सिंह मियां, विद्या नेगी, अनिल सूद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें