फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरे के लिए बुलाए 305 देवी-देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने जिले के 305 देवी-देवताओं को बुलाया है। दशहरा उत्सव समिति ने जिले के सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के माध्यम से यह पत्र भेज दिए हैं। धुर विवाद के चलते हर साल की भांति इस बार भी शृंगा ऋषि व बालू नाग को बुलावा पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2018 की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता में मनाए जाने वाले सात दिवसीय दशहरा उत्सव में देवी, देवताओं की भागीदारी को लेकर दशहरा समिति ने देवता खुडीजल, माता हिडिंबा, बिजली महादेव, ब्यास ऋषि, टकरासी नाग, कोट पझारी, शेष नाग, माता पार्वती, मंगलेश्वर महादेव, मनु ऋषि शैंशर, कशु नारायण, शंगचूल महादेव, देवता चंभू तथ चोतरू नाग सहित जिलाभर के करीब 305 देवी, देवताओं को निमंत्रण भेजे हैं। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि देवी-देवताओं की भागीदारी ही अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की पहचान है। ऐसे में जिला दशहरा कमेटी ने देवी-देवताओं को निमंत्रण भेज दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष दशहरा पर्व में जिला कुल्लू के रिकॉर्ड करीब 250 देवी-देवताओं ने शिरकत कर शोभा बढ़ाई थी। समिति को दस और भी अधिक देवताओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें