स्वार। पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर होटल स्वामी के घर से 30 किलो गोवंशीय पशु का मांस और काटने के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। तहसील क्षेत्र के गांव नरपत नगर में गांव निवासी महबूब का मांस व रोटी का होटल है। गुरुवार की सुबह पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि होटल स्वामी महबूब के घर मे गोवंशीय पशु का वध किया गया है। जिस पर पुलिस ने महबूब के घर छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने मकान से 30 किलो गोवंशीय पशु का मांस ,काटने के उपकरण बरामद कर होटल स्वामी महबूब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए होटल स्वामी का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया ।