फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को कुल्लू शहर में नहीं मिलेगी ऑटो की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
19 को शहर में नहीं मिलेगी ऑटो की सुविधा
विज्ञापन

एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे कुल्लू के ऑटो चालक
ई टैक्सी के विरोध में उतरे, बंद करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय में वीरवार के दिन कुल्लू शहर में ऑटो रिक्शा की सेवाएं लोगों को नहीं मिल पाएंगी। कुल्लू ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन के बैनर तले शहर के ऑटो चालक एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। ऑटो यूनियन ने सोमवार को हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया है।
ऑटो यूनियन ई टैक्सी सेवा को बंद करने के लिए लामबंद हो गई है। मामले को लेकर यूनियन ने उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा है। कुल्लू ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन के प्रधान राजकुमार ठाकुर ने कहा कि शहर में करीब 300 ऑटो चालक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। सरकार ने ऑटो रिक्शा चलाने की परमिशन बेरोजगार होने के कारण दी है। शहर के चारों ओर करीब 20 किलोमीटर का दायर दिया है। जिससे बेरोजगार युवा अपना रोजगार कमा सकें। लेकिन एचआरटीसी ने रामशिला से लेकर शास्त्रीनगर तक ई टैक्सी को चलाया है। जिसके चलने से ऑटो रिक्शा चालकों पर असर पड़ रहा है। इसलिए ई टैक्सी सेवा को तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑटो रिक्शा चालकों ने उक्त समस्या को खेल मंत्री गोविंद ठाकुर के ध्यान में भी लाया है। अपनी मांगों को लेकर कुल्लू शहर के ऑटो रिक्शा चालक 19 अप्रैल को हड़ताल पर रहेंगे। अगर इसके बाद भी ऑटो चालकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में फिर से हड़ताल की जाएगी। इस दौरान उप प्रधान मनोज कश्यप, महासचिव संजय कपूर और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें