फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को गति दें अधिकारी: रोहिणी चौधरी

विज्ञापन
जिला परिषद सदस्यों ने उठाए जनहित के मुद्दे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू।
जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को परिषद के सम्मेलन कक्ष में रोहिणी चौधरी की अध्यक्षता में हुई। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में परिषद के सदस्यों ने जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इस अवसर पर अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे परिषद के सदस्यों की ओर से उठाई सभी जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। विकास कार्यों को गति दें। बैठक में बंदरोल, भुंतर और शाट की सब्जी मंडियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला परिषद सदस्यों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों के कार्य पूरा करने, फोरलेन नेशनल हाईवे निर्माण से संबंधित समस्याओं, स्कूलों के जर्जर भवनों को गिराने, खराहल घाटी की सड़क के आखिरी पड़ाव तक एचआरटीसी की बसें ले जाने और जनहित के कार्यों से संबंधित कई अन्य मुद्दे उठाए तथा विभागीय अधिकारियों से पूरा ब्योरा लिया। जिला मुख्यालय में कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल की दुर्दशा का कड़ा नोटिस लेते हुए जिला परिषद ने लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद के अधिकारियों को इसके मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काईसधार में वन विभाग के ऐतिहासिक विश्राम गृह तक सड़क पहुंचाने के लिए और भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर खतरनाक और तीखे मोड़ों पर रेलिंग लगवाने के लिए विभागों को जिला परिषद की ओर से प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर भी विभागीय अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन करते हुए सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए सभी मुद्दों के संबंध में त्वरित कदम उठाए जाएंगे तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर जिप सदस्य सीता राखा, प्रेम लता ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें