फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल भता एक हजार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ खंड बंजार की बैठक शनिवार को माता अंबिका दुआला के परिसर में हुई। अध्यक्ष किशन डोगरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के राज्य सह सचिव केहर सिंह वीर विशेष रूप से मौजूद रहे। पेंशनरों ने तीन प्रतिशत डीए तथा आठ प्रतिशत अंतरिम राहत पर खुशी जताई। वहीं, संघ के प्रदेश अध्यक्ष केएस जस्वाल के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक जताया गया। पेंशनरों ने सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से लंबित मांगों की ओर ध्यान देने का आग्रह किया गया। मेडिकल भत्ते को बढ़ा कर एक हजार रुपये प्रति माह तथा 65, 70 तथा 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेेंशनरों को 5,10 और 15 प्रतिशत के हिसाब से पेंशन में वृद्धि करने तथा करुणामूलक के आधार पर पात्रों को नौकरियां देने की मांग की है। बैठक में गुमत राम, निक्का राम, सेस राम, दिला राम, दौलत सिंह, बेगी देवी, ठाकुरी देवी और सीता देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें