फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु रंगशाला में दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृति

विज्ञापन
मनाली में विंटर कार्निवाल के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई झांकी में कुल्लू के पारंपरिक व्यंजन बनाती महिलाएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव के तीसरे दिन मनु रंगशाला में विभिन्न राज्यों दलों ने अपनी लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं, स्थानीय महिला मंडल सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में रैंप पर उतर कर लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिलाओं के हुनर पर जोरदार सीटियां बजीं। वहीं लोक गायक रमेश ठाकुर ने कुल्लवी और लाहौली नाटियों से खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

शाम को विंटर क्वीन प्रतियोगिता का भी आगाज हुआ। जिसमें सुंदरियों ने हुस्न के जलवे बिखेरे। क्लासिकल डांस में शिव शक्ति भूमतीर, सागर बैंड कुल्लू, फ्रेंड्स डांसिंग जम्मू, स्टार डांसिंग बिलासपुर ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। फोक डांस में सरहद ए पंजाब, फ़्यूजन डांस, जागृति कला मंच, इमैनिमल कुल्लू, कांगड़ा लोक कला मंच, सरस्वती और वोलकैनो ने अपने-अपने राज्यों के लोक नृत्य पेश किए। महिला मंडल फैशन शो में सूर्या सांस्कृतिक, शांघल म्यूजिकल, वीजे डांसिंग सुंदरनगर, एसकेएसएम नग्गर, हरिहर नंद के कलाकारों ने पारंपरिक परिधान में रैंप पर उतर कर खूब जलवे बिखेरे। फैशन शो में सूर्या सांस्कृतिक, शांगल म्यूजिकल, वीजे डांसिंग, एसकेएसएम नग्गर, हरिहरनंद के कलाकारों ने प्रतिभा का हुनर दिखाया। फिल्म डांस न्यू में सरहद ए पंजाब, शांघल म्यूजिकल, डी वॉरियर, क्रेजी ब्वायज, सत्या ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। ओल्ड सांग फिल्मी डांस में फ्यूजन डांस, फ्रेंड्स डांसिंग, क्रेजी ब्वायज के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिता में जजों ने दलों की प्रस्तुति को परखा। वहीं बॉलीवुड सिंगर आलमगीर खां ने अपनी मधुर आवाज में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें