कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली ने अपना सातवां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उपशिक्षा निदेशक प्रेमनाथ परशीरा ने की है। इस दौरान पाठशाला के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई।
उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में खूब नाम रोशन किया है। शकोली स्कूल ने जिला स्तरीय खेलों में मार्चपास्ट में लगातार तीन साल तक प्रथम स्थान हासिल किया। पढ़ाई के क्षेत्र में स्कूल के तीन विद्यार्थियों को हिमाचल सरकार की ओर से लैपटॉप दिए गए हैं। इस मौके पर जमा दो की रजनी तथा सुनील को बेस्ट विद्यार्थी का इनाम दिया गया। वहीं मुख्यातिथि ने छठी कक्षा की अनुराग दीप, अमिषा तथा अंजना, सातवीं कक्षा की किरन, उषा तथा सविता, आठवीं कक्षा की साक्षी, मीनाक्षी तथा संध्या, नौवीं के महेश, साहिल तथा अखिल, दसवीं के पंकज को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। जमा एक की रजनी के अलावा मीनाक्षी तथा मीनाक्षी-दो, जमा दो के रमा देवी और पायल को भी लैपटॉप दिए गए। जमा एक कक्षा में लड़कियों की ड्रेस में सुनीता तथा बेस्ट स्पीच के लिए मीनाक्षी, बेस्ट पेंटिंग में अनुराग दीप सिंह को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के निरीक्षण दल के उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी उदयपुर स्कूल के प्रिंसिपल शिव लाल, त्रिलोकनाथ के अवनिरेंद्र सिंह, एसएमसी के अध्यक्ष प्रेम दास, जिप सदस्य सोनदेई, बीडीसी सदस्य सुमन आदि उपस्थित रहे।