फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का विकास रथ 27 को पहुंचेगा भुंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा कुल्लू मंडल के पदाधिकारियों और ग्राम केंद्र के अध्यक्षों की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम परिवर्तन रथ को लेकर चर्चा की गई। बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय ढालपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन ने की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सेन ने कहा कि कुल्लू मंडल में भाजपा का विकास रथ 27 जून को भुंतर पहुंचेगा। इसी दिन भुंतर में जनजातीय भवन में जनसभा भी आयोजित की जाएगी। सांसद शांता कुमार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह ने कहा कि 25 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा देवसदन में पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से डट जाएं। जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा में जगह-जगह परिवर्तन रथयात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। रथयात्रा को सफल बनाने के लिए हर ग्राम केंद्र में जिम्मेवारी तय की गई। इस दौरान जिला महामंत्री शैलेंद्र बहल, महामंत्री अमर ठाकुर, अनिरूद्ध खैरा, जिला सचिव संजय सूद, कुल्लू मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, वीर सिंह, किशोरी लाल, कोषाध्यक्ष नेसू राम, सुदन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सीता राखा, टेक चंद, ट्राईवल मोर्चा अध्यक्ष कर्मचंद, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अंजय बोध, निर्मला शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना ठाकुर, नारा ठाकुर, ईशरू देवी, मनोज सूद, प्रैस सचिव जगदीश ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अश्विनी महंत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री चुन्नी लाल ठाकुर, बरशैणी पंचायत प्रधान जयराम ठाकुर, मणिकर्ण पंचायत के पूर्व प्रधान ठाकुर चंद, भूंलग पंचायत उप प्रधान परमानंद, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रिंकू ठाकुर और दिग्विजय आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें