फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा प्रभावितों को बांटी 150 राशन किट

Wed, 02 Aug 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के बंजार में मेक माय ट्रिप संस्था द्वारा तीर्थन घाटी में वितरित की राशन सामग्री
विज्ञापन
बंजार/गुशैणी (कुल्लू)। आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए आगे आने लगी हैं। बुधवार को तीर्थन घाटी के गुशैणी में मेक माई ट्रिप संस्था ने शरची, बंदल, कोशुनाला, निचला बंदल, नोहांडा और पेखड़ी में करीब 150 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। इन लोगों को 20 किलो आटा के साथ 26 किलो चावल, एक किलो चीनी, पांच दालें, दो लीटर सरसों का तेल, नमक, मसाले और बिस्किट शामिल है। नोंहाडा के प्रधान अंकुश एवं पेखड़ी पंचायत के प्रधान वीरेंद्र भारद्वाज ने मेक माई ट्रिप संस्था के सदस्य नरेंद्र शर्मा और सुनील शर्मा का आभार जताया है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे भी तीर्थन घाटी में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें