फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनागी-चिपणी, नगउणी-भाणेधार का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुशैणी/बंजार। उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुंग के गांव नगड़ाहर, नाईणी, धुराला, झमटन, चिपणी के ग्रामीण अब सड़क सुविधा से वंचित नहीं रहेंगे। इन गांवों को जोड़ने वाली आठ किलोमीटर लंबी बरनागी-चिपणी सड़क का बुधवार को बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

नगउणी से भाणेधार-दंधार सड़क का भी विधायक ने भूमि पूजन किया। इस सड़क का निर्माण कार्य पंचायत स्तर पर किया जाएगा। बरनागी में विधायक सुरेंद्र शौरी ने उज्ज्वला योजना के तहत 207 महिलाओं को गैस कनेक्शन भी वितरित किए। गुशैणी में 33 केवी सब स्टेशन जल्द लगाया जाएगा। बंजार से बठाहड़ सड़क के लिए 1 करोड़ 20 लाख का बजट भी स्वीकृत हुआ है। पर्यटन सीजन को देखते हुए जल्द अप्रैल माह में सड़क की टारिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक ने गुशैणी में दस लाख की लागत से सामुदायिक विकास केंद्र भवन की घोषणा की। इस दौरान लोनिवि एक्सईएन चमन लाल ठाकुर, एसडीओ रोशन लाल ठाकुर, जेई राजेंद्र शर्मा, बीडीओ लोतम राम ठाकुर, प्रधान रोशनी ठाकुर, मोती राम ठाकुर, पूर्व प्रधान हुक्मी राम, तारा चंद, दुनी चंद, भाग चंद, प्रकाश ठाकुर, गुलाब चंद, सेस राम, कमलेश ठाकुर, उप प्रधान तुंग मोती राम, उप प्रधान मशियार ठेवा राम, उप प्रधान तांदी जगदीश ठाकुर, भाजयुमो उपाध्यक्ष संजय शमा, चिराग ठाकुर, सुमित पंडित और आशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें