फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ानें नहीं होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्रों के लिए तीन दिनों से प्रस्तावित उड़ानें नहीं होने से घाटी के लोग परेशान हैं। उपायुक्त लाहौल और एसडीएम केलांग को भी मौसम साफ होने का इंतजार है। उन्हें लाहौल पहुंचना है। घाटी में करीब 30 मरीज हैं, जिन्हें उपचार के लिए घाटी से बाहर निकलना है।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंद लोगों को भी रोहतांग से आर-पार होना है। क्षेत्र में मंगलवार सुबह से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया। इससे पहले भी रविवार को खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर रोहतांग से वापस भुंतर लौटा था। जीएडी ने मंगलवार के लिए भी तीन उड़ानें निर्धारित की थी। लेकिन सुबह से ही रोहतांग में बर्फबारी और कुल्लू-मनाली में बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ नहीं पाया। खराब मौसम तथा बर्फबारी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उधर, उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि जीएडी की ओर से मंगलवार को प्रस्तावित तीनों उड़ानें रोहतांग में बर्फबारी, मनाली-कुल्लू में बारिश होने से नहीं हो पाई। हेलीकॉप्टर भुंतर में खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने की स्थिति पर उड़ानें संभव हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें