फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों में 28 तक लाएं सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश भर के 1974 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य कर दिया है। सीसीटीवी नहीं लगाने की सूरत में परीक्षा केंद्र को रद्द भी किया जा सकता है। यहीं नहीं, उस स्कूल के मुखिया के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन

कुछ केंद्रों में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगने से बोर्ड के इस सख्त निर्देश पर लापरवाह प्रधानाचार्यों के हाथ पांव फूल गए हैं। कई परीक्षा केंद्रों में बोर्ड के इस निर्देश के बाद सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो गए हैं। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र लाहौल घाटी में हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10 परीक्षा केंद्र है। अब तक एकमात्र परीक्षा केंद्र त्रिलोकनाथ में ही सीसीटीसी कैमरे पहले ही लगे हैं। अन्य स्कूलों में भी सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि बोर्ड ने सभी शिक्षा उपनिदेशकों को इस बारे में दिशा निर्देश पहले ही दे दिए थे। बोर्ड के इस आदेश के बाद जनजातीय क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा केंद्रों में भी लापरवाह प्रधानाचार्यों में भी सीसीटीवी लगाने को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। सीसीटीवी कैमरों की लगने की भनक लगते ही विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर सक्रिय हो गए हैं। वहीं, कुछ लापरवाह अध्यापक भी अपने विषय में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल प्रेम नाथ ने बताया कि लाहौल के सभी स्कूलों को सीसीटीवी और बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन कुछ स्कूलों के मुखियाओं ने टालमटोल जवाब देकर दिलचस्पी नहीं दिखाई। लाहौल के सभी परीक्षा केंद्रों मेें 28 फरवरी तक किसी भी सूरत में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। आदेश न मानने वाले स्कूल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे 28 फरवरी तक लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है। कैमरे नहीं लगाए जाने की सूरत में उस परीक्षा केंद्र को रद्द करने के साथ प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें