फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार/ मसवासी (रामपुर)। तेज गति से जा रहा बाइक सवार युवक सामने से आ रहे टैंपों से टकराते हुए अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से घर मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंपो को कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को घर ले जाकर सपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी के गांव अली गंज निवासी मोहम्मद आलम (25) बाइक से मसवासी से बाइक द्वारा घर अलीगंज जा रहा था ।जैसे ही वह मसवासी पट्टी मार्ग स्थित गांव कुंदनपुर के नजदीक पहुंचा बाइक की गति तेज होने के कारण सामने से आ रहे सब्जी से भरे टेैंपो से बचने के चक्कर मे उससे टकराते हुए खड्ड में एक पेड़ से जा टकराया ।जिससे पेड़ से टकराते ही उसकी मौके पर मौत हो गई।सड़क दुर्घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई और सब्जी से भरे वाहन को कब्जे में कर सूचना परिजनों को दी ।जिससे घर में कोहराम मच गया। जिससे परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से कोई कार्रवाई नही करने और शव उन्हें सौंपने की बात कही। जिससे पुलिस ने गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया ।देर शाम शव को सपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें