फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद वाटर एटीएम पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के विभिन्न वार्डों में 4-4 लाख की लागत से 10 वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं लेकिन उद्घाटन के बाद अधिकतर वाटर एटीएम शोपीस बन गए हैं। वाटर एटीएम में ताले जड़ दिए गए हैं। पिछले माह 13 अक्तूबर को सांसद रामस्वरूप ने वाटर एटीएम का उद्घाटन किया है। लोगों को एक रुपये एक लीटर स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लगाए गए वाटर एटीएम शोपीस बने हैं। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अमृत योजना के तहत जिला मुख्यालय कुल्लू में विभिन्न वार्डों में 10 वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से शहरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को हर समय पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध होनी थी। अमृत योजना के तहत ही स्थापित किए गए प्रत्येक वाटर एटीएम पर चार लाख रुपये की लागत आई है। चार लाख खर्च करने के बाद भी लोगों को वाटर एटीएम से स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पाया है। एटीएम के बाहर ताले जड़े हुए हैं। ऐसे में वाटर एटीएम के उद्घाटन पर ही लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासी श्याम लाल, मदन कुमार, प्रदीप, बीना, सुषमा, पवना, रुचिका, अनिल, राकेश, आशीष ठाकुर, दुर्गा सिंह ठाकुर, शुभम, विनोद कुमार, कनिका, सौरभ शर्मा, रोनित, भुवनेश्वरी, मीना ठाकुर, अंजली ठाकुर, सुमेश, सतीश, सनी ठाकुर, विवेक ने कहा कि एटीएम का उद्घाटन किए अभी एक माह भी नहीं हुआ है। लेकिन अधिकतर एटीएम बंद पड़े हैं। जनता को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने मांग की कि वाटर एटीएम को जल्द सुचारु किया जाए।

वाटर एटीएम आईपीएच विभाग के पास : नप
वहीं नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि वाटर एटीएम के बंद होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। अभी वाटर एटीएम आईपीएच विभाग के पास ही है। विभाग ने एमसी को हैंडओवर नहीं किए हैं।
विज्ञापन


वाटर एटीएम का उद्घाटन हास्यास्पद : विधायक
कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि वाटर एटीएम का उद्घाटन हास्यास्पद है। नगर परिषद के एक पार्षद ने सर्कुलर रोड के निर्माण से लेकर वाटर एटीएम के उद्घाटन तक दिलचस्पी दिखाई। सांसद को भी सत्यता जांचनी चाहिए थी। अमृत योजना को नगर परिषद अच्छे ढंग से चलाए। एक पार्षद ने ही पूरी नगर परिषद को चलाए रखा है।

कुछ भी बोलने को तैयार नहीं आईपीएच के अधिकारी
शहर में स्थापित वाटर एटीएम के सुचारु न होने से आईपीएच विभाग के अधिकारी भी मामले को लेकर बच रहे हैं। मामले को लेकर आईपीएच के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता हरिप्रकाश भारद्वाज से जब इस बारे में जानना चाहा तो वह मामले में विभाग का पक्ष रखने की बजाए बचते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें