फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज शर्मा के गीतों पर मचा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आईडल फेम अनुज शर्मा की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला। लोक कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज पटियाला के कलाकारों की ओर से भंगड़ा की प्रस्तुति से किया गया। लद्दाख के कलाकारों ने भी नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। कुकुमसेरी की छात्राओं ने लोक नृत्य दल लद्दाख और लायुल सुर संगम ने संयुक्त रूप से नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला प्रशासन के कलाकारों ने लोक नृत्य पेश किया। पायल ठाकुर, अनिल सूर्यवंशी, इंडियन आईडल फेम अनुज शर्मा ने अपने गीतों पर दशकों को झूमने पर मजबूर किया। पायल ने ए मेरे प्यारे वतन देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। रवि मयाडी ने फिल्मी गीत दिल हो गया है बदनाम, अनिल सूर्यवंशी ने अंगमो पिये-पिये सांगा, भाई साहब जी केलांग सेला, फेम अनुज शर्मा ने देवा श्रीगणेशा, यह जो हल्का-हल्का, अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना, खाइके पान बनारस वाला कई फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। सवांगला बोध कला मंच ने विवाह संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। इस दौरान कार्यकारी उपायुक्त अमर नेगी, उत्सव समिति की अध्यक्ष स्मृतिका नेगी और डीएसपी हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी सांस्कृतिक संध्या हुई रद्द
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते जनजातीय उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नहीं हुआ। शोक के चलते संध्या रद्द कर दी गई। लाहौल के साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का गहरा नाता रहा है। उन्होंने ही लाहौलवासियों को बर्फ की कैद से आजाद करने के लिए नई किरण दिखाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें