फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिथीन के इस्तेमाल पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि 16 जुलाई से पॉलीथिन की बिक्री और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पॉलीथिन पर रोक के आदेश के बाद पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। बुधवार को अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक की और नगर में पॉलीथिन की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि लोग पॉलीथिन का उपयोेग न करें इसका प्रचार लाउडस्पीकर से किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि 16 जुलाई से नगर में पॉलीथिन की बिक्री बंद कराने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। जो दुकानदार पॉलीथिन की बिक्री और इसका इस्तेमाल करते हुए मिलेंगे उनके पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें