फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर ने जीती वॉलीबाल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नग्गर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर में चल रही अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन में छात्राओं ने जीत के लिए दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। इसके चलते वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला मंगलौर और काइस के बीच हुआ। इसमें मंगलौर ने काइस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में खराहल और सुल्तानपुर स्कूल भिड़े। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में खराहल स्कूल ने सुल्तानपुर को हराकर ट्रॉफी जीती। इसके अलावा बैडमिंटन प्रतियोगिता में जरी ने पुजारी स्कूल को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। योग स्पर्धा में खराहल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले, सोयल ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। प्रधानाचार्य बीएल भारद्वाज ने कहा कि वीरवार को कबड्डी का फाइनल मुकाबला नथाण व काइस स्कूल के बीच होगा। उन्होंने कहा कि विजेता रहने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयन होगा। इस दौरान विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें