फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए देवी देवताओं की शरण में पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के लिए देवताओं की शरण में पहुंचे लोग
विज्ञापन

माता गाड़ादुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने डाला डेरा
सूखे से खराब हो रही मटर और गोभी की फसल
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी (कुल्लू)। सूखे से परेशान बंजार घाटी के किसान-बागवान अब बारिश के लिए देवी-देवताओं की शरण में पहुंच गए हैं। बारिश के लिए देवी-देवताओं से गुहार लगाई जा रही है। उपमंडल बंजार में तीर्थन घाटी की आराध्य माता गाड़ादुर्गा के मंदिर में श्रद्धालु बारिश के लिए मंदिर में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार से माता के मंदिर में इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए हवन किया जा रहा है। इसके अलावा माता गाड़ादुर्गा को खुश करने के लिए मंदिर में भजन-कीर्तन चल रहा है। माता के भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं को बारिश होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि उपमंडल बंजार से जिले में बारिश न होने से सूखा पड़ा हुआ है। सूखे से मटर, टमाटर और गोभी की फसल खराब हो रही है। वहीं, सेब की ड्रॉपिंग भी समय से पूर्व शुरू होने के आसार हैं। पौधों में नमी कम होने से कई पौधों के सूखने का डर बना हुआ है। समस्या का निपटारा करने के लिए अब लोग देवी-देवताओं के पास पहुंच रहे हैं। कई देवी-देवताओं से भी पूछ डाली जा रही है। देवताओं से गूर के माध्यम से बारिश करने की गुहार लगाई जा रही है। लंबे समय से बारिश न होने के चलते किसान और बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उपमंडल बंजार के जंगलों में भी सूखे के कारण आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। माता गाड़ादुर्गा के पुजारी मुरारी शर्मा ने कहा कि सूखे से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। माता के दरबार में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। लोग बारिश के माता से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें