फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक व कृषक की बेटियों ने टॉप टेन में दिखाया जलवा

विज्ञापन
student - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश शिक्षा बोर्ड के जमा दो कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में चालक और कृषक की बेटियों ने टॉप टेन सूची में शामिल होकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कुल्लू जिला से छह छात्राओं ने जमा दो की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। निजी स्कूल के साथ सरकारी स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कन्या स्कूल सुल्तानपुर की दो छात्राओं ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। जिला कुल्लू के सरकारी स्कूल की तीन छात्राओं और निजी स्कूल की चार छात्राओं ने मेरिट में बाजी मारी है। इस बार जिला कुल्लू में टॉप रही सभी छात्राएं हैं जबकि इसमें एक भी छात्र का नाम नहीं है। कला संकाय में तीन, साइंस विषय में तीन और कामर्स विषय में एक छात्रा ने वार्षिक परीक्षा में डंका बजाया है। इसमें टैक्सी चालक से लेकर कृषक और डॉक्टर की बेटी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की छात्रा डिंपल सोनी के पिता टैक्सी चालक हैं। डिपंल ने प्रदेश भर में 469 अंकों के साथ चौथा स्थान लिया है। इसी स्कूल की चंद्रमाया ने कला विषय में 468 अंकों के साथ पांचवां स्थान पाया है। उनके पिता कृषक हैं। स्कूल के प्रिंसिपल रविंद्र सिंह ने कहा कि दोनों छात्राओं ने प्रदेश भर में टॉप कर स्कूल का नाम रोशन किया है। बाह्य सराज के नित्थर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांदी की छात्रा अदिति अरोड़ा ने कामर्स विषय में 474 ने छठा स्थान पाया है। भारत भारती स्कूल की छात्रा मीनाक्षी बाधवा ने साइंस विषय में 480 अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया। इससे पहले उनकी बड़ी बहन स्नेहा बाधवा ने भारत भारत स्कूल से ही जमा दो के कला विषय में टॉप टेन में जगह बनाई थी। एंबीशन स्कूल की छात्रा स्नेहा ठाकुर ने साइंस विषय में 487 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारत भारती स्कूल ढालपुर की छात्रा आरती ने साइंस विषय में 483 अंकों के साथ सातवां और इसी स्कूल की रूपाली ठाकुर ने कला विषय में 469 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। इधर, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू जिला से मेरिट सूची में आई छात्राओं को बधाई दी है और उनके मंगल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें