फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से अंधेरे में तीर्थन की मशियार पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनों से अंधेरे में है
विज्ञापन

तीर्थन की मशियार पंचायत
मझली, मशियार, कमेड़ा और घलिंगचा के ग्रामीण परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बंजार की तीर्थन घाटी स्थित मशियार पंचायत चार दिनों से अंधेरे में हैं। पंचायत के मझली, मशियार, कमेड़ा और घलिंगचा के गांव के करीब 500 लोगों को इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि ग्रामीणों ने कई बार बिजली बोर्ड को फोन पर इसकी जानकारी दी लेकिन बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों को राहत नहीं मिली है।
इस संबंध में ग्रामीण सेस राम, पूर्व प्रधान कांता देवी, गुमत राम, नेसू राम, मुरारी लाल, टिकम राम तथा चुन्नी लाल ने आरोप लगाया है कि बिजली बोर्ड के अधिकारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। बोर्ड के स्थानीय कनिष्ठ अभियंता फोन भी नहीं उठा रहे हैं। बिजली नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के इन दिनों वार्षिक परीक्षा चल रही हैं जिससे छात्रों में भी बोर्ड के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने बोर्ड से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड कल्लू के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार के अनुसार तीन दिन पहले तूफान आने से बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा है। बोर्ड ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही पंचायत के गांवों को बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें