फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा होकर लाहौल घाटी को कल से दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
Rohtang - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें रोहतांग दर्रा होकर बुधवार से लाहौल घाटी के लिए रवाना होंगी। अब आम जनता को टैक्सियों में भारी भरकम किराया देकर सफर करने की आवश्यकता नहीं होगी। सोमवार को सीमा सड़क संगठन के अतिरिक्त महानिदेशक ब्रिगेडियर मोहन लाल ने रोहतांग दर्रा पर पूजा-अर्चना के आरएम केलांग मंगल चंद के आग्रह पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा के मद्देनजर रोहतांग दर्रा होकर बसें चलाने के लिए हामी भरी गई है। फिलहाल रोहतांग के आसपास बर्फ की मोटी दीवार है जिन्हें चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने एचआरटीसी चालकों को आराम से बस ले जाने की हिदायत भी दी। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। वहीं, सोमवार को रोहतांग दर्रा पहुंची बीआरओ की टीम को एचआरटीसी की तरफ से आरएम मंगल चंद मनेपा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि बुधवार को लाहौल से दो बसें रोहतांग दर्रा होकर कुल्लू पहुंचेगी। बुधवार को कुल्लू से उदयुपर के लिए के लिए सुबह पांच बजे और कुल्लू से दारचा के लिए सुबह साढ़े सात बजे बस चलाई जाएगी। वीरवार को लाहौल के उदयपुर से पहली बस कुल्लू के चलाई जाएगी। जिसका चलने का समय सुबह 5 बजे का रहेगा। दूसरी बस केलांग से कुल्लू के लिए सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी। उन्होंने बताया कि जब तक यातायात पूरी तरह सुचारू नहीं हो जाता है, तब तक वन वे नियम के अनुसार ही बसें चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें