फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम पूरा न होने के कारण नहीं हो पाई जिप बैठक

विज्ञापन
meeting shimla - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद कुल्लू की बैठक शुक्रवार को कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई। 14 सदस्यों वाली जिला परिषद कुल्लू में मात्र पांच सदस्य ही पहुंचे सके। 11 बजे शुरू हुई बैठक को लेकर कई विभागों के अधिकारी भी सभागार में पहुंच गए थे।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक कोरम पूरा होने के इंतजार में उपस्थित विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य व अधिकारी इंतजार करते रहे, बावजूद कोरम पूरा नहीं हुआ। कोरम पूरा नहीं होने से जिला में विकास कार्य लटक गए। बैठक में बीते तीन माह से अटके पड़े विकास कार्य की समीक्षा की जानी थी वहीं नए कामों पर भी चर्चा होनी थी। जिला में सड़क, बिजली और पानी सहित कई अन्य मूलभूत समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाना था। इसके लिए कई विभागों के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में भाग लेने आए थे, लेकिन जनता द्वारा चुने प्रतिनिधि ही बैठक से नदारद पाए गए।
प्रेम सिंह, अमर सिंह, झाबे राम, तेज सिंह तथा जगदीश का कहना है कि त्रैमासिक बैठक में जिला परिषद के सदस्यों का बैठक में नहीं आना हैरान करने वाला है। जिला परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि यह त्रैमासिक बैठक परिषद के सम्मेलन कक्ष में रखी गई थी लेकिन किन्हीं करणों से कई सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए। लिहाजा कोरम पूरा न होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। बैठक की अगली तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


मीलों दूर से बैठक में पहुंचे थे अधिकारी
कुल्लू। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के अलावा नगर परिषद के उपाध्यक्ष बलजीत डोगरा, पप्पी विष्ट, प्रेम लता ठाकुर, टेक चंद तथा लोकेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। वहीं 200 किलोमीटर दूर निरमंड और आनी से भी कई अधिकारी बैठक को पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें