फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर सैकड़ों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर सैकड़ों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था डुबकी
विज्ञापन

मणिकर्ण, पार्वती ब्यास संगम जिया में होगा पवित्र स्नान
मान्यता : पवित्र स्नान से कई चर्म रोगों से मिलती है मुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को तीर्थ स्थानों में सैकड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। तीर्थ स्थल मणिकर्ण, वशिष्ठ, क्लाथ तथा व्यास-पार्वती संगम स्थल जिया में पवित्र स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं के द्वारा शुभ मुहूर्त में यहां पर पवित्र स्नान किया जाएगा।
शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन उत्तरायण लगता है तथा सूर्य उत्तर की ओर कदम बढ़ाता है। उत्तरायण मुंडन संस्कार, शादी विवाह, प्रतिष्ठा सहित सभी अच्छे कार्य किए जाते हैं यहां तक कि उत्तरायण में मृत्यु को भी अच्छा माना गया है। मकर संक्रांति के दिन स्नान को अच्छा माना गया है। इसलिए माघ माह की शुरूआत में जिला के विभिन्न तीर्थ स्थलों में पवित्र स्नान किया जाता है। जिला कुल्लू में भी मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान करने की परंपरा सालों से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में घाटीवासी विजय कुमार, पप्पू, सुनील राणा, हेमराज शर्मा, रेणुका और मस्त राम ठाकुर के अनुसार ऐसी मान्यता है कि तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से लोगों को चर्म रोगों से भी मुक्ति मिलती है। मकर संक्रांति पर तीर्थ स्थलों पर स्नान के बाद अपने इष्ट देवी-देवताओं की पूजा की जाएगी। पवित्र स्नान का सिलसिला जिया, मणिकर्ण और अन्य तीर्थ स्थलों में सुबह से ही शुरू हो जाएगा। वहीं मकर संक्रांति के दिन जिला में कई देवी-देवताओं के मंदिरों के कपाट भी खुल रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन पवित्र स्नान को बेहद शुभकारी माना जाता है। इधर, मकर संक्रांति की तैयारियों में जिला भर के लोग जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें