फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को बनेगी ठोस नीति: गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मंडलों की प्रोत्साहन
विज्ञापन

राशि में एक हजार का इजाफा
राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मंत्री ने की घोषणा
परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को बनेगी ठोस नीति : गोविंद
रस्साकशी प्रतियोगिता में दी जाने वाले पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। वन व परिहवन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक ठोस नीति बनाई जाएगा जिसमें एचआरटीसी के साथ साथ निजी ऑपरेटरों और बेरोजगार युवाओं के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय शरदोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मनु रंगशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए वन व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली के उद्योग को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही एक नए युग का आरंभ हुआ है। उन्होंने स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों और टैक्सी ऑपरेटरों से कहा कि वे पर्यटकों से हमेशा अच्छा व्यवहार करें, जिससे वे मनाली से मधुर स्मृतियां लेकर जाएं। इससे मनाली का पर्यटन कारोबार खूब फलेगा-फूलेगा। गोविंद सिंह ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने की अपील भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के सभी जरूरतमंद गरीब परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। ऐसे सभी परिवारों को मकान निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने शरदोत्सव में सांस्कृतिक झांकियां निकालने वाले महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि को पांच हजार से बढ़ा कर छह हजार रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने रस्साकशी प्रतियोगिता के पुरस्कार राशि में भी पांच-पांच हजार रुपये की वृद्धि करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शरदोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त यूनुस ने उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उत्सव की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम एचआर बेरवा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक सदर सुंदर सिंह ठाकुर, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, डीसी युनूस, एसडीएम एचआर बेरवा, एसी टू डीसी डॉ अमित गुलेरिया, सीएमओ डॉ सुशील चंद्र, अधिशाषी अभियंता हिमांशु बिष्ट, पार्षद जोगिंद्र, सुनीता शर्मा, राजेंद्र बौद्ध, युवराज बौद्ध और मनोज शासनी व अन्य मौजूद रहे।
मनु/बलदेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें