फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलिमा ठाकुर बनी कुल्लू ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व महिला कांग्रेस ने दो बड़े फेरबदल किए हैं। महिला कांग्रेस ने कुल्लू व निरमंड ब्लॉक महिला अध्यक्ष पद पर दो नए चेहरों को नियुक्त किया है। महिला कांग्रेस कुल्लू अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भुंतर तहसील के शिलांग गांव की निलिमा ठाकुर को कुल्लू ब्लॉक महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं निरमंड ब्लॉक महिला कांग्रेस का अध्यक्ष सरोज बाला को बनाया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। विद्या नेगी ने कहा कि इन दोनों नियुक्तियों से कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। आगामी विधानसभा चुनावों में कांगे्रस पार्टी को इसका लाभ पहुंचेगा। पहले इन पदों पर तैनात अध्यक्ष संगठन को निजी कारणों के चलते समय नहीं दे पा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें