फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 1000 लीटर पानी इस्तेमाल करने पर आएगा 14 रुपये बिल

Sun, 05 Apr 2026 05:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल की दरें कम होने से हजारों उपभोक्ताओं को राहत
विज्ञापन

कुल्लू शहर में उपभोक्ताओं को आ रहे थे भारी भरकम बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर के हजारों उपभोक्ताओं को अब पानी का भारी-भरकम बिल अदा नहीं करना पड़ेगा। सरकार की पानी की दरें घटा दी हैं। पानी की दरें कम होने के बाद अब 1000 लीटर पानी की खपत करने पर 14 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले यह 1000 लीटर पानी खर्च करने पर 19.30 रुपये अदा करने पड़ रहे थे।
अब इसमें 5.30 रुपये की कमी आई है। हालांकि व्यावसायिक उपभोक्ताओं होटल, बार और रेस्तरां वालों को ये दरें 30 रुपये प्रति 1000 लीटर रहेंगी। गौर रहे कि कुल्लू और मनाली में उपभोक्ताओं को पानी के भारी भरकम बिल आए थे। पानी के हजारों में बिल आने के बाद लोगों ने सरकार और प्रशासन के समक्ष अपना विरोध जताया था।
विज्ञापन

इसके बाद शहर के लोगों ने पानी की बढ़ी हुई दरों का पुरजोर विरोध किया। प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष मामला रखने के साथ ही कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से भी सरकार से पानी की बढ़ी हुई दरों को वापिस लेने की मांग थी।
सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सरकार के समक्ष लगातार शहरी क्षेत्र में पानी के बिलों की बढ़ोतरी का मामला उठाया। शिमला में पिछले दिनों विधायक दल की बैठक में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।
कुल्लू शहरवासी गोपाल कृष्ण चौधरी, रितेश, राजेश सेठ, राकेश रॉकी, ज्ञानचंद, वीरेंद्र शर्मा, सीनियर सिटीजन कौंसिल ऑफ कुल्लू के अध्यक्ष कमल भारद्वाज ने कहा कि पानी की बढ़ी हुई दरों से आ रहे बिलों को चुकाना मुश्किल हो रहा था। अब पानी की दरें कम होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
पानी की दरों में कटौती की गई है। अब 14 रुपये प्रति किलोलीटर दरें रहेंगी। 1000 लीटर पानी खर्च होने पर 14 रुपये देने होंगे। इसका फायदा निश्चित रूप से उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विनोद ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें