फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मूल्य सूची न लगाने पर 14 क्विंटल सब्जी-फल किए जब्त

Sat, 15 Jul 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शनिवार को कुल्लू शहर की दुकानों, होटलों, ढाबों, सब्जी और फलों की दुकानों का निरीक्षण किया। सब्जी एवं फलों की 9 दुकानों पर रेट लिस्ट न होने के चलते 14 क्विंटल सब्जी और फल जब्त किए।
विज्ञापन

दुकानदारों से 56190 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली। होटलों और ढाबों में निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत लेने का मामला सामने नहीं आया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टीमें गठित कर ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें