फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की लंबी उम्र को सुहागिनें रखेंगी करवाचौथ का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र के लि सुहागिनें रखेंगी करवाचौथ का व्रत
विज्ञापन

करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी
मेहंदी लगाने वालों और ब्यूटीपार्लरों में भी करना पड़ा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें शनिवार को करवाचौथ की व्रत रखेंगी। शुक्रवार को ढालपुर में सजी दशहरा की दुकानों में सुहागिन महिलाओं ने जमकर खरीदारी की है। करवाचौथ को देखते हुए घाटी की महिलाओं ने दुल्हन क तरह शृंगार किया है।
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास रखेंगी। शाम को चांद का दीदार करने पर पति की ओर से व्रत तोड़ा जाएगा। बाजार में सजी मनियारी की दुकानों में सुबह से ही महिलाएं साजन के लिए सजने और संवरने का सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। निर्मला, उषा, गंगा, सुनीता, रेखा, सीमा, नेहा, गीता तथा संगीता ने कहा कि उन्हें इस पर्व को विशेष रूप से इंतजार रहता है। वे हर वर्ष की भांति इस बार भी अपने साजन की लंबी उम्र के लिए उपवास रखेंगी। दशहरा में सजी मार्केट उन्होंने काजल, बिंदिया, मेकअप का सामान और चूड़ियां आदि की खरीददारी की है। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी भी लगवाई। वहीं व्यूटी पार्लरों में भीड़ रही। करवाचौथ में अपने अधिष्ठाता की विशेष पूजा अर्चना करेंगी। जिला मुख्यालय के साथ घाटी के बंजार, सैंज, आनी, मनाली, पतलीकूहल और भुंतर के बाजारों में सुबह से ही खूब चहल पहल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें