फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। बस किराये में बढ़ोतरी के खिलाफ कम्यूनिस्ट पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कम्यूनिस्ट पार्टी ने कुल्लू में बुधवार को सैकड़ों किसानों, मजदूरों के साथ प्रदर्शन किया। इससे पहले सरवरी से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली भी निकाली गई। रैली में बढ़ती महंगाई और बस किराये में वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पार्टी ने मांग की कि बस किराये में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए। अन्यथा पार्टी प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज करेगी।
विज्ञापन

कम्यूनिस्ट पार्टी जिला महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि सत्ता में आने के बाद जनता को महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। सरकार ने प्रदेश में आठ महीने का कार्यकाल पूरा किया है। लेकिन जनता से किए वायदों को सरकार भूल गई है। प्रदेश सरकार ने न्यूनतम बस किराये में 100 फीसदी इजाफा और किराये में 24 फीसदी वृद्धि कर साबित कर दिया है कि सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। सरकार ने बस किराया बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला है। बस किराया बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकार ने बस किराया 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर किया है। जो अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को आर्थिक बोझ के तले दबाने का काम रही है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों, बड़े ठेकेदारों के पक्ष में नीतियां बनाकर उन्हें फायदा पहुंचाने का काम रही है। इस दौरान जिला सचिवालय सदस्य भूप सिंह भंडारी, राजेश ठाकुर, कुल्लू ब्लॉक सचिव खेम चंद, जिला कमेटी सदस्य अनिल कुमार और, गोविंद भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें