फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप राम तीसरी बार चुने मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। प्रदेश की सबसे बड़ी होटलियर एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को संपन्न हो गए। इसमें सेवानिवृत्त डीआईजी अनूप राम ठाकुर मनाली होटलियर एसोसिएशन के नए प्रधान चुने गए। उन्होंने वेद राम ठाकुर को 20 वोटों से हराया, जबकि प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे तीसरे प्रत्याशी को मात्र 15 मत ही मिले। अनूप तीसरी बार बतौर प्रधान सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार मनाली की देखरेख में शनिवार को प्रधान पद के लिए हुए मतदान में मनाली के होटलियरों में भारी उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया में 363 सदस्यों ने मतदान किया। दोपहर बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना में अनूप राम ठाकुर को 184 वोट मिले, जबकि वेद राम ठाकुर को 164 और बुद्धि सिंह ठाकुर को 15 ही मतों से संतोष करना पड़ा है। एसोसिएशन की शेष कार्यकारिणी का पहले ही निर्विरोध चयन किया गया है। इसमें मुकेश ठाकुर को उप प्रधान, अजय ठाकुर को महासचिव, होतम राम को सह सचिव, मान चंद ठाकुर को कोषाध्यक्ष और मनु शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। उल्लेखनीय है कि प्रधान पद के प्रत्याशी बुद्धि सिंह ठाकुर ने चुनावी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया था। इसके बाद चुनाव कमेटी के एक सदस्य अजय अबरोल ने पैनल से त्याग पत्र दे दिया था। चुनाव कमेटी के दो अन्य सदस्य गौतम नाथ ठाकुर, चंद्र सेन और मुख्य संरक्षक सीआर प्रेमी ने इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू यूनुस को दी। इसके बाद उपायुक्त ने तय तिथि पर ही स्थानीय प्रशासन की देखरेख में चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे। नवनियुक्त होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन सभी के साथ मिलकर मनाली की समस्याओं को उठाएगी। मनाली में एनजीटी और टीसीपी के मुद्दों को प्रदेश सरकार को साथ लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी। उन्होंने जीत पर नई कार्यकारिणी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें