फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में आनी के छात्र, नग्गर की छात्राएं प्रथम

विज्ञापन
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में मंगलवार को जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें जिला भर के 510 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में हरिपुर स्कूल प्रधानाचार्य पलदन दोरजे ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल के छात्र वर्ग में आनी पहले, कुल्लू-1 दूसरे, कबड्डी में कुल्लू-2 पहले, निरमंड ब्लॉक दूसरे, खो-खो में कुल्लू-1 पहले, बंजार ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में कुल्लू-1 पहले, योग में आनी पहले, कुल्लू-2 दूसरे, चैस में कुल्लू-1 विजेता बना। एकलगान में रोहित पहले, कैलाश दूसरे, समूहगान में सीसे स्कूल दलाश पहले, एसवीएस बजौरा दूसरे, डेकलेमेशन में कुल्लू-1 पहले, वन एक्ट प्ले में कुल्लू-2, मार्चपास्ट में नग्गर, फोक डांस में निरमंड खंड ने बाजी मारी। छात्रा वर्ग के वॉलीबाल में नग्गर खंड पहले, बंजार दूसरे, कबड्डी में कुल्लू-2 प्रथम, नग्गर द्वितीय, खो-खो में कुल्लू-2 प्रथम, बंजार द्वितीय, बैडमिंटन और योग में कुल्लू-2 पहला, निरमंड ने दूसरा, योग में आनी खंड दूसरे स्थान पर रहा। चैस में निरमंड ब्लॉक प्रथम, नग्गर द्वितीय, एकल गान में मीनाक्षी पहले, प्रिया दूसरे, समूहगान में निरमंड प्रथम रहा। डेकलेमेशन में आनी प्रथम, निरमंड द्वितीय, वन एक्ट प्ले में कुल्लू-2 प्रथम, कुल्लू-1 दूसरे, लोक नृत्य में सीसे स्कूल रायसन ने पहला, हाई स्कूल पुजाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें