फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस सरकार की अनदेखी से खाद्यी ग्राम उद्योग की हालत खस्ता : पुरूषोतम

विज्ञापन
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग की हुई है अनदेखी
विज्ञापन

कुल्लू में बोले खादी ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष
कहा- पूर्व सरकार का रहा नकारात्मक रवैया
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश खादी ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार की अनदेखी के चलते इन दिनों खादी ग्राम उद्योग की हालत बेहद खराब है। पूर्व सरकार का खादी ग्राम उद्योग के प्रति नकारात्मक रवैया रहा है। अब इसमें सुधार के लिए आवश्यक पग उठाए जा रहे हैं। इसके लिए सभी का सहयोग लिया जा रहा है। सरकार के समक्ष भी मामला उठाया गया है।
कुल्लू के परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बजट के अभाव में खादी ग्राम उद्योग की योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। 167 में से 81 पद ही भरे हुए हैं और अन्य खाली चल रहे हैं। मौजूदा समय मेें कर्मचारियों की भारी कमी है। प्रोफेशनल लोगों का अभाव है। कार्यालयों की हाल बेहद खराब है। साधनों का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर खादी ग्राम उद्योग के बजट में 25 प्रतिशत कटौती कर दी। जिससे हालत बेहद खराब हो गए हैं। कई फैक्टरी बंद हो चुकी हैं। पदों को डायिंग कैडर में डाल दिया गया है। अब इस स्थिति से उभरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसीलिए जिलों का दौरा किया जा रहा है। कुल्लू में 25 यूनिट लगाने का लक्ष्य है। जिसमें 62.50 लाख सब्सिडी दी जाएगी और 200 लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। प्रदेश में 326 यूनिट का लक्ष्य है। जिसमें 2607 को रोजगार दिया जाएगा। कुल 8.13 करोड़ सब्सिडी दी जाएगी। सामान्य श्रेणी पुरुष को छोड़कर अन्य सभी वर्गों को 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। लोगों की सुविधा के लिए अधिकारी खुद ग्रामीणों तक पहुंचेंगे और अनपढ़ लोगों के फार्म भरेंगे। घरद्वार सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता युवराज बौद्घ, जोगिंद्र शुक्ला, खुशहाल राठौर, डीपीओ वीरेंद्र आर्य और एडीओ विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें