फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश के विशेषज्ञों ने पर्यटन व्यवसासियों से किया सीधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ईको टूरिज्म की संभावनाओं पर चर्चा
विज्ञापन

देश-विदेश के विशेषज्ञों ने पर्यटन कारोबारियों से किया सीधा संवाद
मनाली में ईको टूरिज्म पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म की संभावनाओं को लेकर मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार को संपन्न हो गया। इस सम्मेलन में ईको टूरिजम से संबंधित देश-विदेश के विशेषज्ञों और स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों ने हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म की संभावनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया।
सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, आवास, शहरी विकास) तरुण कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बगैर यहां पर्यटन उद्योग का विस्तार किया जा सकता है। इसके लिए ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार और वन विभाग की ओर से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की ईको टूरिज्म सोसायटी के माध्यम से तेजी से कार्य किया जाएगा। इसी के परिणामस्वरूप मनाली में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म के विस्तार की दिशा में यह सम्मेलन एक मील का पत्थर साबित होगा। सम्मेलन के दौरान देश-विदेश के विशेषज्ञों ने हिमाचल के पर्यटन व्यवसायियों से सीधा संवाद करके ईको टूरिज्म के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। सम्मेलन के समापन सत्र में प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार, ईको टूरिज्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं वन अरण्यपाल डॉ. संजय सूद और वन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें