फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम सिंह वर्मा चुने नग्गर खंड के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
राम सिंह वर्मा चुने नग्गर खंड के प्रधान
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के हुए चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
नग्गर (कुल्लू)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड नग्गर के चुनाव फल उत्पादक संघ के सभागार माहिली पतलीकूहल में आशु गोयल प्रभारी एवं संयोजक कुल्लू की अध्यक्षता में हुए। चुनाव राम सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष बहुउद्देेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ कुल्लू व यशवंत ठाकुर प्रधान आयुर्वेद कर्मचारी महासंघ कुल्लू और चुनाव अधिकारी संजीवन, सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र कपूर की देखरेख में हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सर्वसहमति से प्रधान ईश्वर नेगी स्वास्थ्य विभाग, वरिष्ठ उपप्रधान जगन नाथ ठाकुर लोक निर्माण विभाग, उप प्रधान सामान्य केहर सिंह नेगी पशुपालन विभाग, उप प्रधान महिला कांची लोक निर्माण विभाग, उपप्रधान चतुर्थ श्रेणी रविंद्र सिंह आईपीएच, सुरजीत प्रधान अंशकालिक जलवाहक संघ, महासचिव सदानंद शिक्षा विभाग को चुना गया। बाकी कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र की समस्त विभागों को सम्मिलित करके किया जाएगा। सदन में सर्वसहमति से नेसु राम को महासंघ का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ईश्वर नेगी ने सभी कर्मचारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कहा कि शीघ्र ही खंड स्तर की मांगों एवं समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जिला नागरिक अधिकारी एवं जिला नेतृत्व के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें