दिल्ली..... नोएडा के ध्यानार्थ ...........
नोएडा से आए छात्रों की कार
कसोल में गिरी, पांच घायल
मणिकर्ण घूमने के बाद लौट रहे थे एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
धार्मिक नगरी मणिकर्ण का सैर सपाटा कर कसोल की ओर लौट रहे एमिटी विवि नोएडा के छात्रों की कार चोज पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई से पार्वती नदी में जा गिरी। हादसे में पांच छात्र घायल हुए हैं। जरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है।
जानकारी के अनुसार सभी छात्र शनिवार को घूमने के लिए मणिकर्ण पहुंचे थे। मणिकर्ण में गर्म पानी के चश्मों में नहाने के बाद कसोल की तरफ निकल गए। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह कसोल स्थित चोज पुल के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति में आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़की। पांचों घायल छात्रों को तुरंत 108 एंबुलेंस से जरी स्थित अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी बृज भूषण ने कहा कि हादसे में घायल छात्रों की पहचान पुनीत (20), शिवम (21), निशांत (19), राहुल अग्रवाल (20) और मयंक (20) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसा कैसे हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है।