फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्फबारी में बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने पर चलेगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
snowfall - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। सर्दी के मौसम में बर्फबारी और अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के मद्देनजर वीरवार को बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उपायुक्त यूनुस ने बैठक की। इस दौरान उन्होंनेे विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आने वाले दिनों में खराब मौसम और बर्फबारी के मद्देनजर अपने-अपने स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां रखें, जिससे किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से बेहतर ढंग से निपटा जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में उपलब्ध फोर-बाई-फोर वाहनों को चिह्नित करें, जिससे भारी बर्फबारी की स्थिति में इनका उपयुक्त इस्तेमाल किया जा सके। अगर बर्फबारी के दौरान बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होती है तो एचआरटीसी की छोटी इलेक्ट्रिक बसों का प्रयोग भी किया जाएगा। उपायुक्त ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को विद्युत उपकरणों व अन्य सामग्री का प्रबंध करने तथा बिजली की लाइनों के साथ लगने वाले पेड़ों या उनकी टहनियों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। बर्फबारी के दौरान पेयजल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग भी उचित प्रबंध करे। बैठक के दौरान मनाली के एसडीएम एचआर बेरवा, बंजार के एसडीएम अपूर्व देवगन, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा और अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। क्रिसमस, नववर्ष और शरदोत्सव के दौरान मनाली व इसके आस-पास के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की काफी भीड़ रहेगी। इस दौरान कुल्लू-मनाली लेफ्ट व राइट बैंक की सड़कों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कम से कम आधा दर्जन जेसीबी मशीनें व क्रेन लगाई जाएंगी। नववर्ष व शरदोत्सव के दौरान 35 अतिरिक्त होमगार्डों सहित कुल 150 पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे बर्फबारी वाले क्षेत्रों विशेषकर जलोड़ी दर्रे, गाड़ागुशैणी, मणिकर्ण घाटी और मनाली के ऊपरी इलाकों की सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त लेबर व मशीनरी तैयार रखें। बर्फ हटाने के लिए पर्याप्त मात्रा में रेत और बुरादा का प्रबंध भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें