फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराहल के देवदार में फोरलेन की जद में आए दो मकान

विज्ञापन
road - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के वामतट पर चल रहे फोरलेन सड़क निर्माण के साइड इफेक्ट अभी से सामने आने लगे हैं। ग्राम पंचायत न्योली के देवदार में सड़क से करीब 200 फुट दूरी पर दो मकानों में दरारें आ गई हैं। मकानों में दरारें पड़ने के बाद परिवारों ने घरों को खाली कर दिया है। रहने के लिए अलग से शेड बना लिए हैं। मकानों में बढ़ती हुई दरारों के कारण यह मकान कभी भी धराशाई हो सकते हैं।
विज्ञापन

फोरलेन के निर्माण के लिए सड़क में करीब 50 से 80 फीट से अधिक कटिंग की गई है। जिसके चलते यहां की जमीन दरक गई। जमीन के दरकने से इन मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं। जो लगातार बढ़ती जा रही है। खतरे को भांपते हुए दो परिवार के करीब डेढ़ दर्जन लोग अब शेड में रहने को मजबूर हो गए हैं। जबकि एनएच अथॉरिटी और जिला प्रशासन भी मामले को लेकर खामोश बैठा हुआ है। वहीं दोनों मकानों के साथ लगते एक घर के आगे डंगा भी गिर चुका है। अधिक कटिंग होने पर यहां पर नुकसान हो सकता है।
प्रभावित जय नारायण और ओंकार शर्मा ने कहा कि उन्होंने बैंक से लोन लेकर 15 कमरों का मकान तैयार किया था लेकिन फोरलेन सड़क की कटिंग के चलते 200 फुट दूरी पर उनके घर के साथ बगीचे की सारी जमीन दरक गई है। बारिश न होने के कारण घर टिका हुआ है। जैसे ही बारिश शुरू होगी यहां मकान धराशाई हो जाएंगे। खौफ के साये में वह रात को सो भी नहीं पा रहे हैं। वहीं मकानों में आई दरारों को लेकर साथ लगते मदेवधार के लोगों में भी दहशत का माहौल है। उधर इस मामले को लेकर उपायुक्त युनुस ने कहा कि एसडीएम और एनएच अथॉरिटी को मामले को लेकर मौका करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद इनके लिए आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें