फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 पंचायतों को सताने लगी सर्दी की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
सर्दी के लिए जिला की बाह्य सराज की 58 पंचायतों के लोगों में चिंता सताने लगी है। साल में छह माह तक यातायात के लिए अवरुद्ध रहने वाला हाइवे-305 जाड़े के दिनों जलोड़ी दर्रा में भारी बर्फबारी के चलते बंद हो जाता है। इस बार बरसात में बाह्य सराज आनी-निरमंड की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

औट-बंजार-सैंज हाइवे-305 के बंद रहने से तीन माह तक जिला मुख्यालय से कटा रहा। ऐसे में लोगों को वाया शिमला और करसोग होकर कुल्लू पहुंचना पड़ा। अब सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू की दी है। रोहतांग दर्रा समेत जलोड़ी दर्रा के आसपास पानी भी जमना शुरू हो गया है। यहां रात का पारा काफी नीचे तक लुढ़क गया है। हालांकि इन दिनों जलोड़ी दर्रा होकर निगम की बसों की आवाजाही सामान्य है।
विज्ञापन


पिछले साल भी जलोड़ी दर्रा चार माह खुल पाया था। समुद्रतल से 10,281 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा में पांच से आठ फुट तक बर्फ गिरती है। हाइवे-305 की लगभग 10 किलोमीटर मार्ग बर्फ की चपेट में आ जाता है। घाटी वासी रमेश कटोच, मंगत राम कारदार, तेज राम, जगदीश ठाकुर, लाल चंद ठाकुर, रोहित कुमार, उगम राम, बालकृष्ण सेठ, दया नंद कश्यप ने कहा कि सर्दी बाह्य सराज की जनता के लिए परेशानी बन जाती है।
विज्ञापन


सर्दी में भारी बर्फबारी के चलते जलोड़ी दर्रा अप्रैल तक बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसके विकल्प के लिए जलोड़ी टनल का निर्माण प्रस्तावित है। उधर, एनएच-305 के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि सर्दी में हाइवे-305 को बहाल करने के लिए पर्याप्त मशीनरी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें