कुल्लू। ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में लॉ मॉन्टेसरी स्कूल में 23वां अभिभावक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया है। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी कुल्लू युनूस ने किया। सभी मेहमानों का स्कूल प्रबंधन द्वारा पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आगाज स्कूली छात्राओं ने कथक नृत्य से किया गया। कार्यक्रम में एलएमएस स्कूल के पहली से लेकर जमा दो के सभी बच्चों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन के 100 वर्ष के उपलक्ष्य पर लघु नाटिका व कुल्लू के कंवर प्रताप सिंह जो भारत की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए उन पर भी एक लघु नाटिका का मंचन किया जिसे दर्शकों को खूब सराहा। नाटक मंचन के अलावा विद्यार्थियों ने नृत्य, माइम की भी शानदार प्रस्तुति के साथ बच्चों ने जिम्नास्टिक के करतब दिखाकर वाहवाही लूूटी। मुख्यातिथि ने स्कूल के होनहार विद्यार्थियों में 10वीं कक्षा के 10 सीजीपीए हासिल करने वाले 28 विद्यार्थियों तथा कक्षा 12वीं के तीनों संकाय के टॉपरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति उषा स्पार्कल अवार्ड प्रदान किया। इस वर्ष यह अवार्ड छात्रा हिमानी तथा अंतरप्रीत कौर को संयुक्त रूप से दिया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता कंवर ने कहा कि यह अवार्ड उन विद्यार्थियों को मिलता है जो पढ़ाई के अलावा नैतिकता के आधार पर अन्य क्षेत्रों में अपना योगदान देते है। इसके अलावा कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री, कमांडेंट एसएसबी नरेश कुमार, एएसपी कुल्लू एनएस नेगी, एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक एके सिंह, एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा और पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश मौजूद रहे।