कुल्लू। शाढ़ाबाई में चल रहे ड्राइविंग टेस्ट के दौरान फर्जी तरीके से किसी दूसरे व्यक्ति का ड्राइविंग टेस्ट देते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार है। पुलिस ने आईपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मामला 26 अगस्त का है जब एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर शाढ़ाबाई स्थित वर्कशॉप में ड्राइविंग टेस्ट ले रहे थे। एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने कहा कि इस दौरान जब एक व्यक्ति अपना ड्राइविंग टेस्ट देने आया तो वह टेस्ट में पास हो गया। बाद में जब उसके कागजों का चैक किया तो व्यक्ति का चेहरा लर्निंग लाइसेंस में लगे फोटो साथ मेल नहीं खा रहा था। इस दौरान युवक का आधार कार्ड भी चैक किया गया। बावजूद इसके व्यक्ति ने सच नहीं बताया। एसडीएम की सख्ती के बाद व्यक्ति ने सब कुछ सच बता दिया। जिसके बाद यहां तैनात पुलिस ने व्यक्ति की ओर से ड्राइविंग टेस्ट में लाए गए वाहन को भी कब्जे लिया और एसडीएम ने इसकी शिकायत भुंतर थाना में दी। एसडीएम की इस कार्रवाई से यहां ड्राइविंग टेस्ट में देने आए लोगों में भी हड़कंप मच गया है। उधर भुंतर पुलिस ने एसडीएम द्वारा दी गई इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने ड्राइविंग टेस्ट देने वाले फर्जी व्यक्ति के साथ उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी ड्राइविंग टेस्ट की फाइल थी। दोनों व्यक्ति भुंतर के साथ लगती गड़सा घाटी के बताए जा रहे हैं।