फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में मां-बेटी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिभी/बंजार (कुल्लू)। मंडी और कुल्लू जिले की सीमा पर सट्टे बालीचौकी क्षेत्र के गांव शेगली धवेड़ में तेंदुए ने घर में घुसकर मां-बेटी को लहूलुहान कर दिया। घायल मां बेटी को 108 एंबुलेंस में बंजार अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक धवेड़ गांव की महिला कमला देवी पत्नी कुंजलाल और उसकी पुत्री लता देवी कमरे में सोई थीं कि सुबह करीब साढ़े चार बजे घर की निचली मंजिल में कुछ आवाजें सुनाई दीं। आवाजें सुनकर वे देखने के लिए जैसे ही कमरे के बाहर निकलीं तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इससे मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। 108 के निक्के राम, मोहित तथा सुंदर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को प्राथमिक उपचार कर बंजार अस्पताल पहुंचाया। बंजार से मां-बेटी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें