फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद यात्रा से बताईं केंद्र की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने अभियान चलाया है। इसी कड़ी में भाजपा कुल्लू मंडल में बुधवार को भाजपा ने पद यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पद यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हुई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रपत्र रामशिला से ढालपुर तक लोगों को बांटे। इनमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया गया। जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर ने कहा कि भाजपा कुल्लू मंडल में पद यात्रा पूरे जुलाई माह चलेगी। इसके लिए टीमें गठित की गई है। इस दौरान कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सेन, जिला महामंत्री शैलेंद्र बहल, महामंत्री अमर ठाकुर, अनिरुद्ध खैरा, कृष्ण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें