फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमखंड गिरने के साथ आया बर्फीला तूफान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। मौसम साफ होते ही लाहौल-स्पीति जिला में हिमखंड गिरने का क्रम लगातार जारी है। जिला में शुक्रवार को मौसम साफ होने पर हिमखंड के साफ बर्फीला तूफान आ गया। इससे कुछ देर के लिए अपने घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को बर्फबारी का दौर थम गया है। लेकिन दिक्कतें घाटी वासियों का पीछा नहीं छोड़ रही है। पहले बर्फबारी और अब हिमखंड परेशानी का सबब बन रहे हैं। पिछले सप्ताह मंगलवार को जिला मुख्यालय केलांग से सात किमी दूर गोशाल नाले में भारी हिमखंड गिर गया। हालांकि इससे जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन गोशाल गांव में हिमखंड आने से बर्फ की मोटी परत जम गई है। ऐसे में किसानों को खेतीबाड़ी करना मुश्किल हो गया है। हिमखंड गिरने की घटना पट्टन सहित तोद वैली, तिनन वैली और मयाड़ वैली में अधिक हुई है। हर नाले में भारी हिमखंड गिरने की खबर है। खराब मौसम की अपेक्षा धूप में अधिक हिमखंड गिरने का खतरा रहता है। लोग करीब ढाई महीनों से घरों से बाहर नहीं जा पा रहे। धूप के बीच हिमखंड गिरने का खतरा खिली अधिक रहता है। उधर, एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि घाटी में हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। कहा कि घाटी के कई इलाकों में हिमस्खलन हो रहा है। लेकिन किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें